तेज यादव बने दर्री थाना प्रभारी, नशा, जुआ और अवैध कारोबार पर चलेगा अभियान

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। दर्री थाना को नया नेतृत्व मिल गया है। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली, अनुशासनप्रिय छवि और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचान रखने वाले निरीक्षक तेज यादव ने दर्री थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

पुलिस विभाग में लंबे अनुभव रखने वाले निरीक्षक तेज यादव ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न थानों और जिम्मेदार पदों पर कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली हमेशा परिणाम आधारित रही है, जिसके चलते वे विभाग और आमजन के बीच एक सक्रिय एवं प्रभावी अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

दर्री थाना की कमान संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निराकरण किया जाएगा तथा अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी तेज यादव ने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं अपराधी तत्वों में भी पुलिस की सख्ती को लेकर बेचैनी बढ़ी है।