✍️ भागीरथी यादव
बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती कार की सनरूफ में बैठकर स्टंटबाजी करने वाले युवक के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर मानव जीवन को खतरे में डालने वाली क्रेटा कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हिर्री माइंस के पास क्रेटा वाहन क्रमांक CG 10 BE 4400 में सवार युवक चलती कार की सनरूफ में बैठकर स्टंट कर रहा था। इसका वीडियो और सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़कर थाना लाया।
पुलिस पूछताछ में वाहन चालक प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, महुआ होटल के पास, बिलासपुर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
चकरभाठा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है।
