आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी। जिले के कानि डबरी गांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है। वे कानि डबरी गांव के निवासी थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे।

इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल बन गया। आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।