शत्रुघ्न राठौड़ फिर बने सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति के अध्यक्ष

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल की मौजूदगी में हुए चुनाव का संचालन राम गोपाल चंद्रा ने किया।

चुनाव में शत्रुघ्न राठौड़ ने ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करते हुए पुनः अध्यक्ष पद हासिल किया। उनके निर्वाचित होने पर समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पवन अगरिया, सचिव पद पर संपत महंत तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकुंद यादव निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ भी ली।