✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की। FIR दर्ज होने के बाद से चेतन चौधरी फरार बताया जा रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
POCSO कानून के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करना प्रतिबंधित है। लिहाजा उसकी पहचान से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
