✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद बांध प्रबंधन ने पानी की निकासी बढ़ा दी है। गुरुवार शाम 7 से 8 बजे के बीच बांध का जलस्तर 358.82 मीटर दर्ज किया गया, जो कुल जलभराव क्षमता का 94.95 प्रतिशत है।
बांध में इस दौरान 41,239 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जबकि इतनी ही मात्रा में 41,239 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसमें 9,000 क्यूसेक पानी हाइडल के माध्यम से तथा 32,239 क्यूसेक पानी रेडियल गेटों से छोड़ा जा रहा है।
बांध से पानी की निकासी के लिए कुल 7 गेट खोले गए हैं। लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जलस्तर और आवक के अनुसार आगे पानी की निकासी में बदलाव किया जा सकता है।
