✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। बालको संयंत्र में कार्यरत सैकड़ों LTS संविदा श्रमिकों ने रोजगार को लेकर चिंता जताई है। श्रमिकों का आरोप है कि वर्ष 2004 से प्लांट क्रमांक-2 (540 मेगावाट) में सेवाएं देने के बावजूद उनके गेट पास बंद कर दिए गए हैं। उन्हें दूसरी इकाइयों में काम करने के लिए कहा जा रहा है, जिससे उनकी आय प्रभावित होने की आशंका है।
श्रमिकों ने बताया कि वे लंबे समय से कोयला रैक अनलोडिंग सहित विभिन्न कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं। अचानक प्रवेश रोक दिए जाने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
समस्या को लेकर श्रमिकों ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की। अग्रवाल ने प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त नीतेश विश्वकर्मा से चर्चा कर श्रमिकों की समस्या से अवगत कराया और मूल कार्यस्थल पर काम जारी रखने की व्यवस्था कराने की मांग की। श्रम अधिकारी ने बालको प्रबंधन से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
