Korba: ट्रक चोरी की कोशिश, गार्डन में घुसा वाहन देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के समीप बीती रात ट्रक चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बिल्टी लेने के लिए गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक को अधिक दूर तक नहीं ले जा सका। वाहन सड़क से नीचे उतरकर समीप स्थित एक गार्डन में जा घुसा। इसके बाद आरोपी ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

ट्रक का नंबर CG 12 S 5416 बताया गया है। प्रारंभिक तौर पर घटना को ट्रक चोरी के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपी की पहचान और चोरी के प्रयास के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।