परेशान किए जाने से तंग छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, मां ने युवक पर लगाया आरोप

✍️ भागीरथी यादव

 

 

 

पाली/कोरबा। ग्राम पंचायत लाफा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। मृतका की पहचान भूमिका महंत के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

मृतका की मां ने गांव के ही अमित नामक युवक पर बेटी को लगातार परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। मां के अनुसार, भूमिका को युवक द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

परिजनों का कहना है कि लगातार परेशानी से तंग आकर भूमिका ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।