✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के निर्माता और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शामिल होकर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय की भावना का प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनके योगदान को प्रदेश की जनता सदैव स्मरण करती रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सत्येंद्र दुबे, लक्ष्मण श्रीवास, अजय चंद्रा, धनश्री साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, राजेश लहरे, नवीन अरोरा, प्रकाश अग्रवाल, चंचला राठौर, रुक्मणी नायर, लुकेश्वर चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
