ब्रेकिंग: मुड़ापार में जायसवाल पेट्रोल पंप के समीप मिली लाश, इलाके में मचा खलबली देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। मुड़ापार स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामला हत्या, हादसा या अन्य कारण से जुड़ा है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

**घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।**