कोरबा कोतवाली थाना परिसर में Reel बनाना पड़ा भारी, युवती पर Police Action देखें वीडियो…

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। Social Media पर Reel बनाने का शौक अब Police Station तक पहुंच गया है। कोरबा कोतवाली थाना परिसर के संवेदना कक्ष में एक युवती ने ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’ गाने पर Reel बनाकर उसे Social Media पर Post कर दिया। Video Viral होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक, युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले की शिकायत करने कोरबा कोतवाली थाना पहुंची थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी दौरान उसने थाना परिसर में Reel बनाई और उसे Social Media पर Upload कर दिया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी युवती के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं, युवती ने बाद में Video जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी।