बिलासपुर से दिल्ली जा रही Flight का Engine Fail, 54 Passengers की सुरक्षित Emergency Landing

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को मेरठ के पास अचानक एक इंजन फेल हो गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत 54 लोग सवार थे। तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने एटीसी को सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

विमान बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहा था। खराबी के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमान करीब 2:15 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं।