KORBA: झरने के पास मिला ग्रामीण का शव, डूबने की आशंका

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम चराईझुन में झरने के पास 45 वर्षीय रमेश अघरिया का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अंबिकापुर के दरिमा गांव का निवासी था और कुछ दिन पहले अपनी बुआ के घर चराईझुन आया था।

बताया गया कि गुरुवार शाम रमेश झरने में नहाने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिजनों को झरने के पास उसके कपड़े मिले। तलाश के दौरान करीब 200 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।

 

सूचना पर लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।