KORBA BREKING: चारपारा कोहड़िया में पल्सर NS160 ने साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरा खून देखें वीडियो…

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा/दर्री। कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर चारपारा कोहड़िया के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पल्सर NS160 बाइक ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि साइकिल सवार को सिर और पैर में चोट आई है।

घायल साइकिल सवार की पहचान चमरू राम यादव, निवासी चारपारा कोहड़िया के रूप में हुई है। बताया गया कि चमरू राम यादव अपनी पत्नी का इंतजार करते हुए सड़क किनारे साइकिल पर मौजूद थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पल्सर NS160 बाइक सवार दो युवकों ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क पर काफी मात्रा में खून बिखर गया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों युवक इलाज के लिए चले गए।

हादसे की तस्वीरें घटना की गंभीरता को बयां कर रही हैं। मौके पर क्षतिग्रस्त साइकिल और सड़क पर पड़े खून के निशान काफी देर तक दिखाई देते रहे।