डोंगरिपारा मं चाकू ले घूमत रहिस जुम्मन, पुलिस के नजर पड़ते ही पहुंचिस हवालात

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर/कोटा। डोंगरिपारा कोटा में चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति पर कोटा पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत (45 वर्ष), निवासी डोंगरिपारा कोटा को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बताया गया कि यह कार्रवाई ‘चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार’ अभियान के तहत अवैध हथियार समेत अन्य अपराधों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक धर्मेंद्र साहू और संजय श्याम की भूमिका रही।