✍️ भागीरथी यादव
आरंग। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किराएदार पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25) पर मकान मालिक वेद राम साहू (45) की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान चला रहा था। मकान मालिक को अपनी पत्नी और किराएदार के बीच कथित संबंधों को लेकर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
घटना के दिन कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान किराएदार ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राखी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
