रेडक्रॉस की ब्लड कलेक्शन बस का आज होगा लोकार्पण

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसाइटी कोरबा द्वारा प्रदत्त ब्लड कलेक्शन बस का लोकार्पण आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बस का लोकार्पण करेंगे।

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई गई यह बस जिले में रक्त संग्रहण एवं रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में उपयोगी होगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों तक पहुंच बनाने और रक्त संग्रहण की सुविधा को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय पर कलेक्टर परिसर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है। अधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।