✍️ भागीरथी यादव
कोरबा/चैतमा, 25 सितंबर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने चैतमा क्षेत्र के ग्राम बांसटाल में कार्रवाई करते हुए 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, टोल फ्री शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम बांसटाल चैतमा, चौकी चैतमा, थाना पाली क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गणेशिया चौहान पति कृष्णा चौहान (57), निवासी बांसटाल चैतमा के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी विभाग ने धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान सहित विभागीय स्टाफ शामिल रहा।
