✍️ भागीरथी यादव
रतनपुर। गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर माहौल को गुंजायमान करना एक डीजे संचालक को भारी पड़ गया। रतनपुर पुलिस ने निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने पर डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम को जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नूतन चौक, बड़ी बाजार रतनपुर पहुंची। यहां गणेश विसर्जन के दौरान डीजे संचालक द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संचालक को समझाइश देते हुए डीजे की आवाज कम करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाना जारी रहा।
पुलिस के मुताबिक, डीजे संचालक द्वारा माननीय न्यायालय एवं जिला दंडाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को थाना लाकर उसके साथ लगे साउंड सिस्टम और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG 10 CB 8529, 10 साउंड बॉक्स, 12 लाइट, 3 जनरेटर सहित अन्य डीजे उपकरण जब्त किए हैं।
मामले में डीजे संचालक राजेश मार्को (23 वर्ष), पिता रामनारायण मार्को, निवासी खाड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
