✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। दर्री डैम स्थित भवानी मंदिर के आश्रम के समीप हसदेव बांध में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कोरबा भेज दिया।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
