शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार…..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर।शादी का प्रलोभन देकर युवती का लंबे समय तक दैहिक शोषण करने और शादी की बात कहने पर उसके साथ मारपीट करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 नवंबर 2026 को थाना चकरभाठा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि ग्राम चिचिरदा स्थित फार्म हाउस में आरोपी दीपेश कौशिक वर्ष 2024 से शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ मारपीट की।

 

शिकायत मिलने के बाद चकरभाठा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी: दीपेश कौशिक (24 वर्ष), पिता श्याम सुंदर कौशिक, निवासी वार्ड क्रमांक 08, बोदरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर।