कटघोरा:अनियंत्रित स्कॉर्पियो बनी काल, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर…

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन पलट गया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BV 8131 कटघोरा-बांकी मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बाकीमोंगरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।