कवर्धा छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला सुसाइड की नीयत से कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला का कहना है कि वह पिछले 40 सालों से अपनी जमीन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दरअसल, गुरुवार को पंडरिया की रहने वाली चेती बाई बघेल दस्तावेजों के साथ सुसाइड करने के लिए रस्सी लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। किसी तरह मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाइश देकर रस्सी अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
