बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार को एक युवती होटल की तीसरी मंजिल से कूद गई। सिर फटने से युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। सुसाइड की कोशिश करने वाली युवती का नाम दीपा बाघ (18) है। वह राउत पारा में रहती है और मानसिक रूप से कमजोर है। पिता धनीराम बाघ होटल ऑफ पैराडाइज में स्वीपर का काम करते हैं। युवती पिता के साथ काम करने आई थी।
