आज का राशिफल 24 अगस्त 2025 : मिथुन कर्क और धनु राशि के लिए आज सुखद दिन, पाएंगे आदित्य योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Loksadan।  Aaj Ka Rashifal 24 August 2025 : 24 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर दिन सिंह राशि में सूर्य के साथ होने से शशि आदित्य बनेगा। इसके साथ ही स्वराशि के सूर्य होने से आज आदित्य योग का संयोग बनेगा।

 

मेष राशि, लाभ और प्रसन्नता पाएंगे

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेगी।

 

वृषभ राशि,अप्रत्याशित खर्च का सामना करना हैं।

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। जो जातक बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। शिक्षा के मामले में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई जरूरी काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है। सरकारी काम में आज कुछ दिक्कत आ सकती है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

 

मिथुन राशि,पेंडिंग काम निपटाने होंगे, यात्रा का संयोग बनेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा। आप आज अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं। कुछ पेंडिंग काम और बिल को भी आज निपटाने होंगे। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आपके लिए जरूरी है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है।

 

कर्क राशि, कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी होंगी।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्र और बुध की युति से लाभदायक होगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तो से भी आप आज सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगो। सितारे कहते हैं कि आपके परिवार में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बढिया रहेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है।

 

सिंह राशि, वरिष्ठजनों का असहयोग कष्ट देगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी लेकिन आपका काम आज उलझ भी सकता है। आपके लिए जरूर है कि आपने काम की प्राथमिकता तय करके काम पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का असहयोग आपको मानसिक रूप से कष्ट दे सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज मन को शांत रखकर काम पर ध्यान दें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पशुओं के साथ लापरवाही से बचे।

 

कन्या राशि,साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगआ।

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आपको आज अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी कमियों में सुधार लाकर आज जीवन में आगे बढेंगे। आपके पिता को आज लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में आप आज साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आज भाई बहनों के सहयोग से पूरा हो सका है।

 

तुला राशि,आपको आज लाभदायक डील मिल सकती है

तुला राशि के लिए आज शुक्र का कर्क राशि में गोचर करना शुभ होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार व्यापार में आज लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा। सितारे कहते हैं आपके मन में आज नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार भी आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार आपको भावुक कर सकता है।

 

वृश्चिक राशि,सरकारी योजनाओं से लाभ पा सकेंगे

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज मंगल का तीसरे भाव में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आप आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ पाएंगे. सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सहकर्मी से आपको आज कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। आपके सितारे आज आपको सचेत करते हैं कि महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

 

धनु राशि, दोपहर बाद काम का दबाव बढ़ेगा

धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आज काम में मन नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव भी रहेगा। दोपहर के बाद कुछ नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई आपकी सामान्य रहेगी। किसी वजह से आज छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

 

मकर राशि, कार्यकुशलता और व्यावहारिकता का लाभ ले पाएंगे

मकर राशि के जातक आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इनको अपनी व्यावहारिकता और कूटनीति का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और उन्हें मनाने के लिए आपको गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आपके बच्चे आज कुछ अच्छा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो जातक किसी काम से लोन लेना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

 

कुंभ राशि,सुख साधनों में वृद्धि का योग बना है

कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक उत्सुक और तत्पर रहेंगे। किसी वजह से काम को जल्दी पूरा करके आज ऑफिस से निकले का भी प्रयास करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मे भी आज आप खुशियां पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको आज राहत मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि का भी आज योग बना हुआ

 

मीन राशि, कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव बना रहेगा

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहेगा। आपको आज किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा काम आज अटक जाने से भी आपको परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना है तो समय लेकर निकलें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज अतिउत्साह में कोई भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे।

  • Related Posts

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    अन्य खबरे

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश