सपना चौधरी का धमाकेदार मंचन, कोरबा में होगा भव्य सांस्कृतिक उत्सव

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा। प्रदेश की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इस बार मनोरंजन और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। लोकप्रिय हरियाणवी लोकनृत्य व मंच की प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी आगामी 12 अक्टूबर, रविवार की शाम को मीरा रिजॉर्ट, उरगा में अपने धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

 

यह भव्य आयोजन पराकष्ठा एनजीओ के सौजन्य से आयोजित हो रहा है, जो लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे होगा और देर रात तक सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बनाए रखेगा।

 

🎤 गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन की शोभा बढ़ाने माननीय अतिथियों में शामिल होंगे:

 

लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)

 

संजु देवी राजपूत (महापौर, कोरबा नगर निगम)

 

विकास महतो (पूर्व मंत्री, भाजपा)

 

पवन अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता)

 

दिनेश मोदी (डायरेक्टर, पाम मॉल कोरबा)

 

 

🌸 छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

आयोजकों ने बताया कि यह केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि मंचन में छत्तीसगढ़ी लोककला और परंपराओं को भी विशेष स्थान दिया जाएगा, ताकि दर्शक “मनोरंजन के साथ संस्कृति का आनंद” उठा सकें।

 

🎟️ प्रवेश पास और व्यवस्थाएं

कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्लैटिनम और गोल्डन पास जारी किए गए हैं। आयोजन समिति ने भरोसा दिलाया है कि सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होंगी, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

🔥 उत्साह का माहौल

शहर और आसपास के क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। युवाओं में सपना चौधरी की लोकप्रियता को देखते हुए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजक मंडल का कहना है कि यह आयोजन कोरबा की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा।