दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान?

बेंगलुरू: शेक्सपियर ने कहा था- नाम में क्या रखा है? लेकिन बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान को सिर्फ ‘नाम’ की वजह से बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. दरअसल, बेंगलुरू पुलिस ने दो अल्ट्रा लग्जरी रॉल्स रॉयस कारों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है और सिर्फ नाम की वजह से बॉलीवुड के ये सितारे इस विवाद में फंस गए हैं. इस पूरे मामले में KGF वाला ट्विस्ट भी है.

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, 75 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी अटैच

अमिताभ और आमिर के नाम पर हैं कारें

पूरा मामला ये है कि बेंगलुरू पुलिस ने हाल ही में दो लग्जरी रॉल्स रॉयस कारों पर जुर्माना लगाया. एक कार पर करीब 18 लाख और दूसरी पर लगभग 19 लाख जुर्माना. ये पेनल्टी कर्नाटक की राजधानी में बिना रोड टैक्स चुकाए गाड़ी चलाने पर लगाई गई. इनमें से एक कार रॉल्स रॉयस फैंटम अमिताभ बच्चन और दूसरी रॉल्स रॉयस घोस्ट आमिर खान के नाम पर हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि ये दोनों ही अब इस कार के मालिक नहीं हैं. लेकिन कागजों में ये कारें इन दोनों के नाम दर्ज हैं.

KGF बाबू ने खरीदी थीं ये रॉल्स रॉयस

ये रॉल्स रॉयस कारें बेंगलुरू के कारोबारी और नेता यूसुफ शरीफ ने कुछ साल पहले अमिताभ बच्चन और आमिर खान से खरीदी थीं. यूसुफ शरीफ कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड (KGF) इलाके के रहने वाले हैं. केजीएफ नाम से कई चर्चित फिल्में भी बनी हैं. कन्नड़ एक्टर यश इन फिल्मों के हीरो रहे हैं. इसकी वजह से यूसुफ शरीफ ‘केजीएफ बाबू’ के नाम से भी चर्चित हैं.

कारें खरीदीं, पर कागजों में नाम नहीं चढ़वाया

अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने अपनी रॉल्स रॉयस कारें बेच तो दीं, लेकिन केजीएफ बाबू ने परिवहन विभाग में उन्हें अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया. अमिताभ और आमिर ने ये कारें कब बेचीं, ये तो पता नहीं चल पाया. लेकिन बेंगलुरू के आरटीओ (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) के मुताबिक, रॉल्स रॉयस फैंटम साल 2021 से बेंगलुरू में है जबकि रॉल्स रॉयस घोस्ट 2023 से बेंगलुरू में चल रही है.

CG News: डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर रिटायर्ड बुजुर्ग से 14 लाख ठगे

बिना रोड टैक्स दिए कारें चलाने पर चालान

बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने अब इन कारों पर 18.53 लाख और 19.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये जुर्माना रोड टैक्स का भुगतान किए बिना लंबे समय तक कर्नाटक में कारें चलाने को लेकर लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि रॉल्स रॉयस फैंटम को पहली बार 2021 में टैक्स न चुकाने पर पकड़ा गया था. लेकिन तब उसे बेंगलुरू में आए एक साल पूरा नहीं हुआ था, इसलिए तब उसे छोड़ दिया गया था. लेकिन अब चूंकि ये गाड़ियां एक साल से ज्यादा समय से बेंगलुरू में चल रही हैं, इसलिए इन पर मोटा जुर्माना लगाया गया है.

KGF बाबू के पास 1,744 करोड़ से अधिक की संपत्ति

आरटीओ ने कन्फर्म किया कि इन लग्जरी गाड़ियों की ओनरशिप अभी तक कागजों में नहीं बदली गई है. अमिताभ और आमिर ने जिन यूसुफ शरीफ को ये कारें बेची थीं, वो 2021 में बैंगलोर से कर्नाटक विधान परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं. उस वक्त उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में अपनी और परिवार के पास 1,744 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की थी. पहले वह स्क्रैप का बिजनेस करते थे, लेकिन बाद में रियल एस्टेट का कारोबार करने लगे.

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह