टोकन तुहर हाथ’ ऐप बना किसानों का सशक्त सहायक, जिले के 129 उपार्जन केंद्रों में सुचारू धान खरीदी

✍️ भागीरथी यादव

 

धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, आधुनिक और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किया गया ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप इस वर्ष किसानों के लिए बड़ा तकनीकी वरदान साबित हो रहा है। ऐप ने किसानों को उपार्जन केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों और भीड़भाड़ की समस्या से लगभग मुक्ति दिला दी है। अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

 

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी 129 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया निरंतर और व्यवस्थित रूप से जारी है।

 

किसानों ने बताई ऐप की बड़ी उपयोगिता

धान बेचने पहुंचे किसान श्री कमलेश ने बताया कि ऐप के कारण खरीदी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने कहा, “पहले घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल से ही टोकन कट जाता है। न भीड़, न परेशानी—हम किसानों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है।”

 

नया केंद्र खुलने से मिली बड़ी राहत

ग्राम पदुमसरा के श्री लोधी ने बताया कि पदमी में नए उपार्जन केंद्र के शुरू होने से आसपास के किसानों को अत्यधिक सुविधा मिली है। अब उन्हें दूरस्थ केंद्रों तक धान ले जाने में समय और खर्च बर्बाद नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि केंद्र में बोरे की उपलब्धता, सुव्यवस्थित तौल, पीने के पानी व छाया की व्यवस्था तथा कर्मचारियों का सहयोग—सब कुछ व्यवस्थित और किसान हितैषी है।

 

3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से बढ़ी खुशहाली

शासन द्वारा घोषित ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य को किसान ऐतिहासिक और अत्यंत लाभकारी कदम बता रहे हैं। किसान कमलेश लोधी का कहना है, “यह दर हमारे जीवन में नई खुशहाली लेकर आई है। यह अब तक का सबसे बड़ा किसान हितैषी निर्णय है।”

 

किसानों की बढ़ी सुविधाएँ, तकनीक का व्यापक उपयोग और उपार्जन केंद्रों की मजबूत व्यवस्थाएँ इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता का नया मानदंड स्थापित कर रही है।

  • Related Posts

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना