तुलसी तिल्दा में सिंधी समाज की आवंटित भूमि पर विवाद जारी, प्रशासन जल्द करेगा सीमांकन।

तिल्दा नेवरा।

 

तुलसी तिल्दा में सिंधी समाज को जारी जमीन पर जबरन किया जा रहा विवाद, समाज ने दी जानकारी।

 

ग्राम पंचायत तुलसी तिल्दा-नेवरा

मे सिंधी समाज तिल्दा-नेवरा क़ी मांग पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश ओबघेल से बलौदा बाजार मे भेंट कर माँगा गया था व श्री हिंगलाज माता परिसर बनाने हेतु 22 मार्च 2023 मे मांग किया गया था।

जिसे तत्कालीन कांग्रेस शासन द्वारा ग्राम पंचायत तुलसी के साथ सभी आवश्यक शासकीय विभागों से एनओसी प्राप्त क़ी गयी तत्पश्चात तहसील मे जमा किया गया सभी औपचारिक पूर्ण करने के बाद तहसील एवं अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व)के द्वारा शासन को प्रकरण बना कर भेजा गया शासन के द्वारा 6/10/2023 को खसरा नंबर 469/1 क़ी भूमि मे से 1.675 हेक्टेयर भूमि पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा के नाम से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पटाने के शर्त पर आबंटित क़ी गयी ।

शासन बदलने के बाद प्रकरणओ को पुनर अवलोकन करवाया गया प्रकरण को सही मांग माने जाने पर जिलाधीश कार्यालय के द्वारा शासन को 15/7/2024 को पत्र लिखकर पूज्य सिंधी पंचायत से राशि पटवाने क़ी अनुमति मांगी गयी, शासन द्वारा 9 दिसंबर 2024 को मंत्रालय राजस्व विभाग ने कलेक्टर कार्यालय को आदेश दिया क़ी पूज्य सिंधी पंचायत क़ी डिमांड नोट जारी कर एक मुश्त शुल्क पटवाकर 1.1675 हक्टेयर पूज्य सिंधी पंचायत के नाम से राजस्व अभीलेख मे दर्ज किया जाए,

लेकिन केस न्यायलय मे होने के कारण डिमांड नोट को जारी नहीं किया जा सका,

 

माननीय न्यायलय मे 10 महीने मे सुनवाई के पश्चात् फैसला पूज्य सिंधी पंचायत के पक्ष मे आया दिनांक 8/10/2025 को माननीय न्यायलय ने पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा के पक्ष मे फैसला सुनाकर प्रकरण समाप्त किया।

 

तत्पश्चात 10/10/2025 को अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) द्वारा कुल राशि 56,73,122 रुपए राशि के 6 चालान पटाने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा को आदेशित किया, उक्त पूरी राशि दिनांक 13/10/2025 को जमा कर चालान क़ी कॉपी अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय मे जमा क़ी गयी, तत्पश्चात अनुविभागिय अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा ग्राम तुलसी पटवारी हल्का नंबर 17 के खसरा नंबर 469/1 क़ी भूमि मे से 1.675 हेक्टेयर भूमि पूज्य सिंधी पंचायत के नाम से दर्ज करने का आदेश दिया।

 

आज नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जबरन विवाद की स्थिति पैदा की जा रही है, जमीन का जल्द सीमांकन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी