
बिलासपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विशेष बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने में युवा शक्ति ही वास्तविक धुरी बनेगी।
शुक्ला ने कहा कि आज भी कई युवा सरकारी नौकरी को ही रोजगार मानते हैं, जबकि देश में स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास के असीम अवसर खुल चुके हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल व संसाधनों पर भरोसा कर नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला ग्रामीण प्रभारी प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि विश्व का सबसे युवा राष्ट्र होने के नाते भारत की प्रगति युवाओं के संकल्प पर निर्भर करती है। जिला मंत्री निखिल केशरवानी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को राष्ट्र निर्माण का महाअभियान बताया, वहीं जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कौशल व तकनीक के आधुनिक अवसरों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया।
बैठक में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।






