हाथी का कहर: गांव में दहशत, महिला की दर्दनाक मौत

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

 

पाली। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से डेरा जमाए हुए लोनर हाथी ने मंगलवार की रात ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में भय और मातम पसर गया। हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

 

मंगलवार की रात ग्राम पोटापानी–सोनाईपुर में हाथी की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। जैसे ही हाथी गांव की ओर बढ़ा, ग्रामीणों ने मसाल जलाकर और पटाखे फोड़कर उसे भगाने की कोशिश की। शोर-शराबे के बीच स्थिति तब और भयावह हो गई, जब हाथी अचानक आक्रामक हो उठा और मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम को भी दौड़ा लिया। कुछ समय के लिए पूरा गांव दहशत के साये में आ गया।

 

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से हाथी को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया। लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत कुछ ही घंटों की साबित हुई। गांव से निकलते ही हाथी लीमपानी क्षेत्र की ओर पहुंच गया, जहां उसने एक महिला को कुचल दिया।

 

हाथी के हमले में जान गंवाने वाली महिला की पहचान फुलसुंदरी पति टीकैत राम (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भय के साथ गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। वन विभाग द्वारा हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

लगातार हो रही हाथी की आवाजाही से ग्रामीण रातें जागकर काटने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि जब तक हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल के भीतर नहीं भेजा जाता या कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक जान का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल ठोस और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

 

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी