कुबेरेश्वर धाम आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल:पंडित प्रदीप मिश्रा निकाल रहे कांवड़ यात्रा
सीहोर में बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम चतुर सिंह (उम्र 50 वर्ष) पिता भूरा पांचवल गुजरात और ईश्वर सिंह (उम्र 65 वर्ष) रोहतक हरियाणा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत कुबेरेश्वर धाम में अचानक चक्कर आकर गिरने से हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत एक होटल के सामने खड़े-खड़े गिर जाने से हुई है। वहीं हरियाणा की सुनीता नाम की एक महिला कावड़ ले जाते समय भोपाल-इंदौर हाईवे पर गिरने से घायल हो गई। कुबेरेश्वर धाम में मथुरा से आई पूजा सैनी नाम की महिला भी गिरने से जख्मी हो गई। नागपुर की मनीषा भी अचानक धाम में पास बेहोश हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया है। इससे पहले मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान आज हुई है। एक का नाम जसवंती बेन (उम्र 56 वर्ष) पति चंदू भाई है, वह ओम नगर राजकोट गुजरात से है, जबकि दूसरी महिला का नाम संगीता गुप्ता (उम्र 48 वर्ष) पति मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश है।
सुप्रीम कोर्ट से मिली सूर्यकांत तिवारी को जमानत
loksadan सूत्र के हवाले से रायपुर। डीएमएफ घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण मामले में अभियुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, शशांक मिश्रा और तुषार गिरि ने पक्ष रखते हुए पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सूर्यकांत तिवारी को सशर्त जमानत देने का आदेश पारित किया। 📰 सूर्यकांत तिवारी कौन हैं? • महासमुंद, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी सूर्यकांत तिवारी का कोयला व्यापार में भारी प्रभाव माना जाता है, जिनके राजनीतिक संबंध कांग्रेस से लेकर भाजपा तक फैले हुए हैं । • उन्होंने कांग्रेस के पूर्व नेता विद्याचरण शुक्ला और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ करीबी संबंध बनाए रखा, और बाद में भाजपा नेताओं के भी संपर्क में रहे  ⚖️ कोयला घोटाला आरोप • Enforcement Directorate ने उनपर ₹570 करोड़ से अधिक अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं, जिसमें प्रति टन ₹25 की लेवी चक्रव्यूह शामिल है, जो कोयला परिवहन पर लागू होती थी और इस नेटवर्क का संचालन तिवारी के समूह के माध्यम से होता था ।Bhupesh baghel se भी करीबी संबंध रहे
कोयले से भरी ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:कोरबा के गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर हादसा
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के गेवरा कुसमुंडा टिपर मार्ग पर बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। कोयले से भरी एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय आशीष कुमार कंवर के रूप में हुई है। वह कुसमुंडा के चुनचुनी बस्ती का रहने वाला था। आशीष एक निजी कंपनी में कार्यरत था और घटना के समय वह बाइक से कुसमुंडा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों की हालत बेहद दयनीय थी।
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट और बीजेपी संगठन का विस्तार संभव, जल्द हो सकता है फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट और बीजेपी संगठन का विस्तार एक साथ किया जा सकता है। पार्टी नेताओं ने इस दिशा में संकेत दिए हैं और संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में ही इस पर फैसला हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मंत्रिमंडल में 2 नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा चल रही है। संगठन स्तर पर भी कुछ अहम बदलाव और विस्तार की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी आलाकमान और राज्य नेतृत्व के बीच अंतिम दौर की बातचीत पूरी होते ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना से मुंह मोड़ते अस्पताल, मरीजों की बढ़ी चिंता सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, 2024-25 में सिर्फ 2113 अस्पताल जुड़े योजना से
loksadan आयुष्मान कार्ड’—एक ऐसा नाम, जिसे सुनते ही गरीब और जरूरतमंदों के दिल में राहत की उम्मीद जागती है। यह कार्ड अब तक लाखों लोगों को इलाज में सहारा देता रहा है, लेकिन अब इसके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में सिर्फ 2113 अस्पताल ही इस योजना में नए शामिल हुए हैं। यह संख्या बेहद कम है और यह दर्शाती है कि बड़े और निजी अस्पताल इस योजना से दूरी बना रहे हैं। बड़ी वजहों में देरी से भुगतान और कम पैकेज रेट बताई जा रही हैं, जिसके कारण कई नामी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है। इससे गरीब मरीजों को विशेष इलाज के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है, लेकिन योजना से अस्पतालों का यूं दूरी बनाना गरीब मरीजों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर रहा है। जनता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मांग है कि केंद्र सरकार को जल्द ही अस्पतालों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, ताकि योजना का असली लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँच सके।
उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
कोरबा। जिले के उरगा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी वाहन भी जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर दबिशथाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता तब मिली जब मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी (CG 12 BR 5908) में अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर चीतापाली से भैसमा की ओर जा रहे हैं। घेराबंदी कर जब वाहन की तलाशी ली गई तो पैरदान में रखे प्लास्टिक के झोले और पन्नियों में कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित शराब मिली। गिरफ्तार आरोपीगिरफ्तार युवकों की पहचान मनीष सागर (24 वर्ष) और राम सिंह गोंड (25 वर्ष), दोनों निवासी मोतीसागर पारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बराज कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
LOKSADAN Bhagirathi Yadav दर्री दर्री उप तहसील क्षेत्र के पास स्थित स्थान पर श्याम पटेल नामक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक श्याम पटेल सिंचाई विभाग का कर्मचारी था, जो बराज कंट्रोल रूम में ड्यूटी करता था और इरीगेशन कॉलोनी में निवास करता था। श्याम पटेल मूलतः शिवरीनारायण के पास के गांव का रहने वाला था। बुधवार देर शाम उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय और स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
खान सर का नया मिशन: हर जिले में बनेगा मुफ़्त इलाज का केंद्र”स्वास्थ्य क्षेत्र मे लाएंगे नई क्रांति
loksadan.com खान सर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी नई पहल की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बिहार के हर जिले में डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक की श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है, जिससे गरीबों के लिए इलाज सुलभ और निशुल्क हो सकेगा । • स्वास्थ्य सेवा में प्रविष्टि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सक्रियता के बाद, खान सर अब चिकित्सा क्षेत्र में भी समाज‑सेवा के लिए कदम बढ़ा रहे हैं । • डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक यह पहल बिहार के सभी जिलों में शुरू की जाएगी और विशेषकर गरीबों को निशुल्क इलाज के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी  एशिया के सबसे बड़े ब्लड बैंक की योजना माना जा रहा है कि यह ब्लड बैंक एशिया के सबसे बड़े ब्लड बैंक में से एक होगा नीचे एक वीडियो है जिसमें खान सर की इस नई घोषणा को विस्तार से बताया गया है:
राहुल गांधी का आरोप – ट्रम्प की धमकी और अडाणी जांच के कारण मोदी कमजोर
नई दिल्ली।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि PM नरेंद्र मोदी, ट्रम्प की धमकियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अडाणी के खिलाफ अमेरिकी जांच चल रही है। ऐसे में मोदी के हाथ बंधे हुए हैं। मोदी का AA (अडाणी-अंबानी) के साथ क्या संबंध है, यह उजागर हो चुका है। पिछले साल अमेरिका में अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। पत्र के मुताबिक, अडाणी की कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट गलत तरीके से हासिल किए थे। इसके लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। इसकी जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती: लिखित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जिसकी विस्तृत जानकारी व्यापम के अधिकृत वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।













