
कोरबा। बालको मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा हुआ। बलौदा जिले की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे।

गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को खबर दी।
स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम ने पहुंचकर कार को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
🚨 ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर शीघ्र बैरिकेड व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
