लोकसदन की खबर का बड़ा असर, एसपी की सख्त कार्रवाई

 

कोरबा।

लोकसदन में समाचार प्रकाशित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए ईमानदार और सख्त छवि वाले पुलिस अधीक्षक, कोरबा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया।

सिविल लाइन जैसे अत्यंत संवेदनशील थाना में पदस्थ थाना प्रभारी प्रमोद दंसेना को तत्काल प्रभाव से हटाकर हार्दीबाजार थाना भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।

एसपी कोरबा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि कोयला दलाली, अवैध गतिविधियों या किसी भी प्रकार की अनैतिक संलिप्तता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस सख्त कदम से साफ है कि कोरबा पुलिस अब “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है और लोकसदन में उठाई गई आवाज़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सशक्त पत्रकारिता का असर जमीन पर दिखाई देता है।

  • Related Posts

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सुशील जायसवाल     पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 10 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक में कक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 9 एवं 11 की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी, जबकि कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 17 मार्च तथा कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठकों को परीक्षाओं को शासन के निर्देशानुसार सुचारू और नियमानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक उन्नति के साथ-साथ विभिन्न विभागीय एजेंडों पर भी समीक्षा की गई। प्राचार्य श्री सिंह ने छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति, अपूर्ण छात्रवृत्ति के कारण, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, 13, 16 और 17 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले एमबीवी कैम्प की तैयारियों, तंबाकू मुक्त शाला अभियान तथा शिक्षकों-कर्मचारियों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकों के साथ पृथक बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयों के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, सरपंचगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्य, पालकगण, व्याख्याता, संकुल समन्वयक, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो