ब्रेकिंग न्यूज अज्ञात हमलावर के वार से 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत

सुशील जायसवाल

 

 

कोरबा/कोरबी चोटिया: जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावर ने घर में सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 11 बजे हीरा सिंह (80 वर्ष), पिता सुंदर सिंह सरुता, अपने घर में खाट पर सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिससे बुजुर्ग का बायां कान और गला गंभीर रूप से कट गया, वहीं बाईं आंख भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फूट गई।

हमले के बाद बुजुर्ग लहूलुहान हालत में बेहोश हो गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। घायल वृद्ध को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार जोगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा चल रही है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग की है।

  • Related Posts

    बारिश और ओलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत — जंगल की आग पर भी काबू

        कोरबी (रानी अटारी)। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मंगलवार 17 मार्च को तेज बूंदाबांदी, आंधी और ओलावृष्टि ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं भीषण गर्मी और सूखे के बीच सुलग रहे जंगलों की आग पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया गया। बताया जा रहा है कि बारिश और ओलों के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज हवा और बड़े आकार के ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। जंगलों में आग पर लगा विराम, वन विभाग को राहत कटघोरा वन मंडल के पसान और केंदई रेंज में पिछले दिनों शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा था। आग की वजह से पेड़-पौधे और वन्यजीव खतरे में थे। लेकिन मौसम के बदलाव और बारिश के चलते आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, जिससे वन विभाग ने राहत महसूस की है। वन्यजीवों पर संकट जंगलों में आग और मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जंगली जानवरों—विशेषकर हाथी और भालू—के रहवास क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उनके लिए भोजन और पानी की उपलब्धता में भी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ी स्थानीय लोगों का कहना है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से विषैले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही तेज हवा और ओलों के कारण महुआ, आम और चार के फूल झड़ने लगे हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। यदि मौसम का यह रुख अगले कुछ दिनों तक जारी रहा, तो फसलों की पैदावार में गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर, मौसम के इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी और जंगल की आग से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों और ग्रामीणों के लिए नई चिंताएं भी खड़ी कर दी हैं।

    कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

    सुशील जायसवाल     कोरबी चोटिया (कोरबा)। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में कोरबी चौकी द्वारा सराहनीय पहल की गई। मंगलवार, 17 मार्च को चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में स्थानीय स्कूली बच्चों को पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा” अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय हाई स्कूल कोरबी के छात्र-छात्राओं ने इस दौरान चौकी परिसर का भ्रमण कर पुलिस के दैनिक कार्यों को नजदीक से समझा। चौकी प्रभारी जोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बच्चों को कानून का सम्मान , अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका उन्हें सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया गया। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और वे समाज की व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इस पहल से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    अन्य खबरे

    ब्रेकिंग न्यूज अज्ञात हमलावर के वार से 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत

    ब्रेकिंग न्यूज अज्ञात हमलावर के वार से 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत

    बारिश और ओलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत — जंगल की आग पर भी काबू

    बारिश और ओलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत — जंगल की आग पर भी काबू

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

    कोरबी में सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल: विद्यार्थियों ने किया पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण

    कोरबा नगर निगम का आदेश: इन तिथियों पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

    कोरबा नगर निगम का आदेश: इन तिथियों पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख