✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बस की टक्कर से इलेक्ट्रिक बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

नोनबिर्रा में नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों युवक पूजा का सामान पंडित के घर छोड़कर इलेक्ट्रिक बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
