ना जान ना पहचान और हो गया धमकाने का झूठा मुकदमा दर्ज, राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ रहे भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल

लोकसदन कोरबा:- जिले में तेज तर्रार युवा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल इन दिनों उपेक्षा का शिकार हो रहे है, 8 जनवरी 2023 कांग्रेस शासन काल के वीडियो को वायरल कर राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए एफआईआर दर्ज करवाया गया है |   भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने बताया कि मैं सुबह नवभारत समाचार पत्र पढ़ने से मुझे ज्ञात हुआ कि किसी पोड़ीबाहर निवासी रंजित पटेल नामक किसी व्यक्ति ने धमकाने का आरोप पर सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज हुआ है, मैं किसी रंजीत पटेल नामक व्यक्ति को नही जानता हूँ, ना कभी मिला हूं, ना कभी किसी भी माध्यम से उससे मेरी कोई बात हुई है, उक्त वायरल वीडियो 8 जनवरी 2023 का है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, अभी भाजपा संगठन में नियुक्तियों का समय चल रहा है इसको देखते हुए उक्त वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है कही न कही ये द्वेष पूर्ण राजनीति की साजिश है छवि धूमिल करने की साजिश है |   *बद्री अग्रवाल ने कोरबा एसपी से की लिखित शिकायत*   पोड़ीबहार निवासी रंजीत पटेल के द्वारा मनगढ़त झूठा एफआईआर दर्ज कराया गया जिससे मेरी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई हैं |   बद्री अग्रवाल वर्तमान समय में पितृमोक्षार्थ कार्य के लिए गया बिहार में है, ऐसे में रंजीत पटेल को धमकाने का प्रश्न ही उत्पन्न नही होता है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नियत से एफआईआर दर्ज करवाया गया है जिससे मै मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित होना बताया और उचित न्याय करने की मांग की है |

☀️आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 ☀️

    Loksadan.  📖 आज का राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपका दिन: सफलता, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सौहार्द से जुड़ी हर जरूरी बात;    🔴 मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए आत्मनिर्भरता और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके भीतर एक नई उमंग जागेगी जो आपको अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी और आवेश से बचना आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएँ। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल     🟢 वृषभ (Taurus): आज आपको धैर्य और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। कोई निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जानकारी लें। घरेलू जीवन में छोटे-छोटे मतभेद हो सकते हैं, परंतु बातचीत से समस्या का समाधान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्राणायाम का अभ्यास लाभकारी रहेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा     💛 मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए संवाद कौशल को निखारने का अवसर लेकर आया है। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। आपके विचारों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मदद मिलने की संभावना है। पढ़ाई या शोध से जुड़े लोगों को आज विशेष सफलता मिल सकती है। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक थकावट से बचने के लिए बीच-बीच में विश्राम लें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला     ⚪ कर्क (Cancer): भावनात्मक रूप से आप आज अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। मन में कई विचार चलेंगे, जिनसे बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने करीबी मित्रों या परिवार से संवाद करें। अपने दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करें। किसी धार्मिक स्थल या शांत वातावरण में समय बिताना मानसिक शांति देगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद     🟠 सिंह (Leo): आज आपके नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे। आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है, और आप उसे निभाने में सफल रहेंगे। ऑफिस या सामाजिक कार्यों में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आसपास के लोगों को प्रेरित करेगी। परिवार के साथ समय बिताना मन को संतुलित करेगा। खर्च में संयम बरतें और अपने आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनाएं। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: केसरिया/सुनहरा     🟤 कन्या (Virgo): आज आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातें भी ध्यान देने योग्य हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपने समय का सही उपयोग करें और प्राथमिकता तय करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए दिन में थोड़ी देर ध्यान करें। पुराने मुद्दों का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हल्का व्यायाम और पौष्टिक भोजन आवश्यक है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: भूरा     ⚖️ तुला (Libra): आज संतुलन और संवाद आपके लिए मुख्य रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में स्पष्ट बातचीत से रिश्तों में सौहार्द बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। अनावश्यक खर्च से बचें। मन में नई योजनाएँ आने की संभावना है, जिन्हें सही दिशा देकर आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से कार्य करें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हल्का नीला     🦂 वृश्चिक (Scorpio): आंतरिक शक्ति और इच्छाशक्ति आज आपको कई समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगी। किसी पुराने लक्ष्य को लेकर पुनः उत्साह जाग सकता है। यात्रा का योग बन सकता है जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहना आवश्यक है ताकि आप अपनी योजनाओं पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकें। परिवार में छोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद से इसे सुलझाया जा सकता है। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिल सकती है। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गहरा लाल     🏹 धनु (Sagittarius): आज का दिन नए अवसरों की शुरुआत का संकेत देता है। किसी नई योजना या परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सीखने और जानने की उत्सुकता आपको सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने पर लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम से बचें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और नियमित दिनचर्या अपनाएँ। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: बैंगनी   🐐 मकर (Capricorn): कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं।…

अरपाँचल लोकमंच का रावण दहन विवाद: शासन-प्रशासन का ग्रहण, राजनीतिक दबाव पर उठे सवाल

  Loksadan।  सिद्धांशु मिश्रा बोले – क्यों रोका जा रहा परंपरागत सांस्कृतिक आयोजन, जनता की इच्छाओं के खिलाफ प्रशासन ने थमाया रोकथाम का पहरा   बिलासपुर, 08 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपाँचल लोकमंच समिति द्वारा साइनस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला भव्य रावण दहन कार्यक्रम इस वर्ष अनचाही विवादों में घिर गया। परंपरागत दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित यह सांस्कृतिक आयोजन पिछले चार वर्षों से सर्व समाज का प्रतीक बन चुका है। लेकिन इस बार, अरपापार सरकंडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को साइनस कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी स्पष्ट वजह के अनुमति देने से इनकार कर दिया और प्रशासन को जिम्मेदारी सौंप दी।   समिति के अध्यक्ष पं. सिद्धांशु मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह निर्णय किसी राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित प्रतीत होता है। मिश्रा ने कहा, “साइनस कॉलेज प्रशासन बार-बार ‘ऊपर वाले’ का नाम बताने से कतरा रहा है, जबकि हर कोई जानना चाहता है कि कौन-सा शक्तिशाली व्यक्ति इस रामकाज को रोकने के लिए प्रशासन के पीछे खड़ा है।”   समिति के पदाधिकारी यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह आयोजन क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के हजारों रामभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। वे पैदल चलकर साइनस कॉलेज मैदान आते हैं ताकि रावण दहन के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन सकें। परंतु इस बार कॉलेज प्रशासन द्वारा अनुमति ना देने के निर्णय से आयोजकों और समाज के विभिन्न वर्गों में भारी आक्रोश व्याप्त है।   सिद्धांशु मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर शासन-प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर परंपरागत रावण दहन कार्यक्रम में विघ्न डालते हैं तो हम हर हाल में साइनस कॉलेज मैदान पर ही इसे संपन्न कराएंगे, चाहे जेल की हवा क्यों न खानी पड़े।”   उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष समिति यह निर्णय लेती है कि आयोजन में सभी राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर सामूहिक रूप से उपस्थित होकर समाज में सौहार्द का संदेश दें। पिछले वर्षों की कांग्रेस, भाजपा, और अन्य दलों के विधायकों-सांसदों की संयुक्त तस्वीरें प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित करते हुए मिश्रा ने सवाल उठाया, “अब बताइए इसमें दलगत राजनीति की कितनी गुंजाइश बचती है?”   समिति अडिग है कि यह आयोजन उसी स्थान पर होगा। अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन अपने आप को इस नैतिक एवं सामाजिक महापाप से कैसे बचाएगा। दशहरा पर्व तक साइनस कॉलेज मैदान प्रदेश की चर्चा का मुख्य बिंदु बना रहेगा, जहाँ अच्छाई और बुराई की परस्पर टक्कर स्पष्ट होगी।

डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत , परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

  Loksadan।  सिजेरियन डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, प्रबंधन कराएगा जांच कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोहड़िया चारपारा निवासी नंदिनी साहू की सिजेरियन प्रसव के कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ गई और फिर उसके मौत हो गई। परिजनों इस मामले में डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि परिजनों की मांग पर डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और तथ्यों के आधार पर आगे जांच करेंगे।   चारपारा कोहड़िया क्षेत्र में रहने वाली नंदिनी साहू का प्रथम प्रसव था। परिजनों के द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार यह डिलीवरी सिजेरियन संपन्न हुआ। नंदिनी के पति कीर्तन ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने उसे बार-बार अलग-अलग जानकारी दी और यहां वहां चक्कर लगवाए। डॉक्टर की सलाह पर ही हमने नंदिनी की बच्चेदानी निकालने को कहा। कई यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के बाद भी नंदिनी की मौत हो गई। मेरा आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही से यह घटना हुई है।   परिजनों के इस आरोप के बारे में अस्पताल प्रबंधन की और से बताया गया कि कई प्रकार के कॉम्प्लिकेशन थे। सिजेरियन मामले में कितना ब्लड बह जाएगा इसका अनुमान लगाना कठिन होता है। इसलिए हमने अतिरिक्त ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था। अस्पताल प्रबंधन ने यह अभी कहां की परिजनों की मांग पर डॉक्टर के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम व वीडियो ग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई होगी । इस मामले में साहू परिवार ने नंदिनी साहू को खो दिया है जबकि उसके द्वारा जन्म दिए गए दो नवजात सकुशल हैं और उनकी सारसंभाल की जा रही है। देखना होगा कि नंदिनी की मौत को लेकर जो कुछ बातें की जा रही है, उसका असली सच क्या कुछ सामने आता है।

*माटी अधिकार मंच 9 सितंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेगा गेट जाम हड़ताल* 

  Loksadan।  माटी अधिकार मंच के द्वारा भूविस्थापितों प्रभावितों की समस्याओं के संबंध में 10 सूत्रीय मांग पत्र एसईसीएल महाप्रबंधक कुसमुंडा को सौंपी गई है । जिसके संबंध में 9 सितंबर को एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का गेट जाम हड़ताल किया जाएगा । जिसमें पुराने अर्जन एवं नए अर्जन से प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहेंगे ।   पुराने रोजगार प्रकरण का आज तक निराकरण नहीं   कुसमुंडा परियोजना की शुरुआत 1978 – 79 से हुई है । तत्कालीन समय में जिन ग्रामों का अधिग्रहण किया गया है । उन गांवो के बहुत से खातेदारों को आज भी रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है । पुराने अर्जन के खातेदारों को अर्जन के बाद जन्म , खाता संयोजन संबंधी कारणों से रोजगार से वंचित किया गया है , जबकि इस तरह का कोई नियम तत्कालीन मध्य प्रदेश शासन के द्वारा नहीं लाया गया है । मध्य शासन के द्वारा जनवरी 1983 में प्रत्येक खाते में कम से कम एक नौकरी देने का आदेश जारी किया गया था । जिसका पालन नहीं किया जा रहा है । आदेश का पालन नहीं करने से पुराने रोजगार के प्रकरण लंबित हैं जिसके कारण बार-बार आंदोलन की स्थिति निर्मित हो रही है । अर्जन के बाद जन्म संबंधी प्रकरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा भी आदेश पारित किया गया है । जिससे स्पष्ट हो गया है कि , अर्जन के बाद जन्मा व्यक्ति भी रोजगार के लिए पात्र है ।    अधिग्रहण के 15 वर्ष बाद भी भूमि का मुआवजा नहीं , ग्रामीण परेशान   एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के द्वारा 1978 से लगातार कोल उत्खनन हेतु अभी तक ग्राम जरहाजेल , दूरपा , बरपाली , गेवरा , खम्हरिया, दुल्लापुर , बरमपुर , भैंसमाखार , मनगांव , जटराज , सोनपुरी , बरकुटा , पाली , पड़निया , रिसदी , खोडरी , चुरैल , अमगांव , खैरभावना आदि का अधिग्रहण किया जा चुका है । इसमें से अभी तक ग्राम सोनपुरी , गेवराबस्ती , अमगांव , चुरैल , खैरभवना में मुआवजा , रोजगार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है । ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है । जिसमें से ग्राम सोनपुरी का अधिग्रहण किए 15 वर्ष हो गए हैं ।   शासकीय भूमि के प्रधानमंत्री आवासधारी पुनर्वास से वंचित   सभी ग्रामों में कमजोर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है । जिनका मकान ज्यादातर शासकीय भूमि पर निर्मित है एवं ऐसे आवासधारी जिनका मकान दूसरे व्यक्ति की भूमि पर बना हुआ है । प्रबंधन के अनुसार पुनर्वास की पात्रता नहीं रखते हैं । केंद्र सरकार के द्वारा आवासहीन लोगों को बसाया जा रहा है । इसके विपरीत एसईसीएल के द्वारा ऐसे लोगों को बेघर किया जा रहा है ।   माटी अधिकार मंच के द्वारा विस्थापितों के संबंध में लगातार , आंदोलन किया जा रहा है । भविष्य में विस्थापितों के हित में यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।

ई-चालान से सावधान, केवल अधिकृत वेबसाइट से ही करें भुगतान

लोकसदन : सुकमा। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आरटीओ ई-चालान धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। परिवहन विभाग ने आम जनता को सचेत करते हुए साफ कहा है कि चालान की जांच और भुगतान केवल अधिकृत पोर्टल मबींससंद.चंतपअंींद.हवअ.पद से ही करें। सुकमा के जिला परिवहन अधिकारी एस. बी. रावटे ने जानकारी दी कि साइबर ठग नकली ई-चालान के नाम पर लोगों को एसएमएस या मैसेज भेजकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। इन लिंकों पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी चोरी हो जाती है, जिससे खातों से रुपए गायब होने जैसी घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और परिवहन विभाग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ही आधिकारिक संदेश भेजते हैं, जिनमें हमेशा सरकारी वेबसाइट का असली लिंक होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।  

जिला अस्पताल में निःशुल्क रूट कैनाल की सुविधा उपलब्ध

लोकसदन : सुकमा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, सुकमा में दंत चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त करते हुए अब आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी गई है। अब तक जिले के मरीजों को दांतों की गंभीर समस्या होने पर जगदलपुर या मलकानगिरी तक जाना पड़ता था, लेकिन अब यह आधुनिक उपचार सुविधा यहीं जिला मुख्यालय सुकमा में उपलब्ध है। डॉ. हर्षिता वर्मा की नियुक्ति के बाद यह सेवा संभव हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर इलाज नजदीक ही मिल सके। इस सकारात्मक पहल से न केवल ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार भी प्राप्त होगा।

जिला प्रशासन की सक्रियता से उल्टी-दस्त की स्थिति पर नियंत्रण

  लोकसदन : मांगीतोंग गांव में ग्रामीणों को मिला त्वरित उपचार की सुविधा सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर ग्राम पंचायत पाकेला के आश्रित ग्राम मांगीतोंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक उपचार और जागरूकता प्रदान की। ग्राम में कुल 54 घरों में निवासरत 164 लोगों का मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए तथा 8 लोगों को दस्त की समस्या से प्रभावित पाया। गंभीर कुपोषण से ग्रसित 1 बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भेजने निर्देशित किया, वहीं एक गर्भवती महिला का पंजीयन कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। गांव में स्थित पेयजल स्रोतों में क्लोरीनीकरण कर संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। समय पर शिविर लगाने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार इरशाद अहमद, बीएमओ डॉ. नारंग, सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी और बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रामीण प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है।

संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

  लोकसदन : भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ नेपाल में युवाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जेनरेशन जेड पीढ़ी के लोगों ने सड़कों पर सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान लोग काफी उग्र हो गए। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी घुस गए हैं। पुलिस ने काठमांडू में सुरक्षा मुस्तैद कर दी है। हालात पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि सोमवार सुबह 9 बजे से प्रदर्शनकारी काठमांडू के मैतीघर में एकत्रित होने लगे। हाल के दिनों में ‘नेपो किड’ और ‘नेपो बेबीज’ जैसे हैशटैग ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। सरकार की ओर से अपंजीकृत प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के फैसले के बाद इसमें और तेजी आई है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, ‘हामी नेपाल’ ने इस रैली का आयोजन किया था। इसके लिए पूर्व अनुमति ली गई थी। सरकारी कार्रवाइयों और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन समूह के अध्यक्ष सुधन गुरुंग ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सरकारी कार्रवाइयों और भ्रष्टाचार के विरोध में था। देश भर में इसी तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों से भी अपनी यूनिफॉर्म पहनकर और किताबें लेकर प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर क्यों लगा प्रतिबंध? सरकार के मुताबिक, नेपाल में सोशल मीडिया कंपनियों को पंजीकरण के लिए 28 अगस्त से सात दिन का समय दिया गया था। बीते बुधवार को जब समय सीमा समाप्त हो गई, तब भी किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – जिसमें मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप), अल्फाबेट (यूट्यूब), एक्स (पूर्व में ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन शामिल थे, पंजीकरण नहीं कराया। जिसके बाद सरकार ने गुरुवार से इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। सोशल मीडिया मंचों पर नफरत फैलाने का आरोप सरकार का कहना है कि फर्जी आईडी से जुड़े यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नफरत फैलाने, अफवाहें फैलाने और साइबर अपराधों के लिए कर रहे थे। इससे समाज में अशांति और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं।

गोवा सरकार का बस्तर के प्रभावितों के लिए बड़ा कदम: 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

  Loksadan।  रायपुर, 8 सितंबर 2025। गोवा सरकार ने बस्तर संभाग के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग के लिए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहयोग प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, “आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद, डॉ. प्रमोद सावंत जी। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।”   गोवा सरकार की इस पहल का उद्देश्य बस्तर के प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है। हाल ही में छत्तीसगढ़ और पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी, जिसके कारण कई घर और संपत्ति प्रभावित हुई। संकट की इस घड़ी में गोवा सरकार और जनता ने इन राज्यों के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए आर्थिक सहायता जारी की है।   मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से बस्तर और पंजाब के लिए क्रमशः 5-5 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास में मदद करेगी।   गोवा सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कदम देश के सभी राज्यों में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में सहयोग के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह एकजुट राष्ट्र की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है।   इस आर्थिक सहायता से बस्तर संभाग में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, अस्थायी आवास और पुनर्वास कार्यों में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने भी गोवा सरकार की इस पहल को सराहते हुए राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया है।     —

अन्य खबरे

बिलासपुर में बकरी-बकरा चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV से पकड़े गए शातिर चोर!
आईएएस रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति, ACC ने दी मंजूरी
वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप
दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत
छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश