केंद्रीय बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात बजट प्रक्रिया के तहत एक पारंपरिक औपचारिकता मानी जाती है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष केंद्रीय बजट संसद में पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात करती हैं। यह मुलाकात संवैधानिक परंपराओं का हिस्सा है।