केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

 

Loksadan।   केन्द्रीय जेल रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बंदियों ने पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर उसकी स्थापना की। प्रतिमा का निर्माण हे छह बंदियों द्वारा किया गया, जिसमें सजावट और उत्सव की संपूर्ण तैयारियों में भी कैदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

 

प्रतिमा स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में जेल अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करते हैं। ऐसे अवसर जीवन में नई दिशा देने और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत करने में सहायक होते हैं।

 

गणेश उत्सव के दौरान बंदियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन जेल परिसर में बने कुंड में ही किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे।

  • Manoj Thakur

    Related Posts

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    रिपोर्टर प्रदीप राव   Loksadan. बिलासपुर कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र मोरगा के सक्रिय पत्रकार हजरत खान पर जानलेवा हमला हो गया। यह घटना रविवार को रात्रि 3:00 बजे का…

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!  खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!

    Loksadan। क्षेत्र में दहसत, जनहानि होने की संभावना,   कोरबी चोटिया:- कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बीते दो सप्ताह से हाथियों की दहाड़ से थर्राया पूरा इलाका ग्रामीण…

    अन्य खबरे

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!  खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!

    हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया कोरबी अंचल क्षेत्र!   खदेड़ते समय हुआ युवक चोटील का शिकार!

    केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

    केन्द्रीय जेल रायपुर में आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया गणेश उत्सव

    लोक निर्माण विभाग की सड़क में बडे – बड़े गड्ढे,20 साल पहले हुई थी निर्माण!  1 साल पहले हुआ था पुल निर्माण, नहीं ध्यान दे रहा है संबंधित विभाग! 

    लोक निर्माण विभाग की सड़क में बडे – बड़े गड्ढे,20 साल पहले हुई थी निर्माण!   1 साल पहले हुआ था पुल निर्माण, नहीं ध्यान दे रहा है संबंधित विभाग! 

    NTPC में घटती जा रही वर्कमैन की संख्या, जिससे बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्लांट की सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रोजेक्ट्स में 2000 कामगारों की भर्ती जरूरी

    NTPC में घटती जा रही वर्कमैन की संख्या, जिससे बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्लांट की सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रोजेक्ट्स में 2000 कामगारों की भर्ती जरूरी

    नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

    नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज