विश्व पर्यावरण दिवस पर सिमगा सि. नवापारा,में हरित क्रांति की पहल,

 

स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के दिए संदेश!

 

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सिमगा, एवं सि. नवापारा, व आसपास के गांवों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

सुशील जायसवाल

 

पोड़ी उपरोड़ा ( सिमगा)

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के सिरमिना क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमगा ,सि. नवापारा,घोसरा, में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, महिलाओं, एवं ग्रामीण नागरिकों ने भाग लिया !

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सि. नवापारा,, के सरपंच श्रीमती रीता बाई पुलस्त्य, ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वन क्षेत्र में हो रही कमी के कारण पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है !

ग्राम पंचायत सिमगा ,की सरपंच श्रीमती गायत्री आयम, ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना ही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है, इस मौके पर ग्राम पंचायत सिमगा, एवं सि. नवापारा, के सचिव अमृतलाल आयम, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णा कुमार पुलस्त्य, एवं सोन साय आयम, सहित ग्राम पंचायत के व ग्रामीण जन उपस्थित थे!

 

मुख्य आकर्षण

 

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण।

 

पंडो एवं धनुहार समुदाय के लोगों को जल, जंगल और जमीन के महत्व की जानकारी।

 

छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण।

 

पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प।

 

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान।

 

 

“पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना ही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है।”