
कोरबा । अग्रवाल समाज कोरबा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर श्री आशीष गोयल एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री महावीर केडिया निर्वाचित हुए
यह जीत केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास और अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति है। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल ने कहा की समाज में शुरू से में एक भूतिहार मज़दूर के रूप में काम करता रहा हूँ इस बार उससे उठकर मेरी पदोन्नति कर अध्यक्ष बनाया है में समाज के हर वर्ग को धन्यवाद देता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ की मैं उसी प्रकार पूरी दक्षता के साथ समाज और समाज के अधूरे कार्यो को पूरी लगनशीलता के साथ पूरा करूँगा उपाध्यक्ष श्री आशीष गोयल ने अध्यक्ष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कहते हुए समाज के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया । कोषाध्यक्ष श्री महावीर केडिया ने कहा कि मित्रो और शुभचिंतकों के दबाव से मैंने इस मैराथन में भाग लिया कोषाध्यक्ष बनने के बाद समाज ने एक गंभीर जिम्मेदारी दी है मैं निश्चित रूप से पूरी गंभीरता के साथ इसका निर्वहन करूँगा और जैसा कि जनचर्चा का विषय है की कोरबा में भी एक सर्वस्विधायुक्त समाज का भवन होना चाहिए तो निशित रूप से इस दिशा में सबसे पहले मैं उसके बाद हमारे समाज के गणमान्य नागरिकगण और शासन प्रशासन के सहयोग में इस दिशा में गंभीर प्रयास किया जाएगा
समाज के हित में आपके सफल कार्यकाल की कामना।
