कोरबा : बचपन से अंधेरे में जिंदगी, अब पक्के मकान की आस में कलेक्टर से गुहार……

✍️ भागीरथी यादव

 

गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले युवक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने सौंपा आवेदन

 

कोरबा। जिले के ग्राम फरसवानी निवासी 23 वर्षीय संजीव कुमार कंवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपा है। युवक ने बताया कि वह बचपन से ही दृष्टिबाधित है और गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा है। इसके बावजूद अब तक उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

 

आवेदन के अनुसार, संजीव कुमार पिता त्रिलोकी प्रसाद कंवट, तहसील बरपाली/करतला क्षेत्र के ग्राम फरसवानी का निवासी है। उसने बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी है, लेकिन अब तक उसके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत नहीं हुआ है।

 

संजीव ने कलेक्टर से आवेदन पर विचार करते हुए उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर पात्रता के आधार पर उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।