कोरबा ब्रेकिंग: कोरबा में गांजा बेचते पकड़ाया, 305 ग्राम गांजा जब्त……

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने राताखार स्थित अटल आवास से एक युवक को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 305 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजू केसरी (25 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

वहीं, पानी टंकी नर्सरी मोहल्ले में शंकर दास (22 वर्ष) के पास से गांजा सेवन के मामले में 5 ग्राम गांजा जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा ऑपरेशन बाज के तहत पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर देने की अपील की है।