✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। रजगामार क्षेत्र में तीन दिनों से लापता 7 वर्षीय भव्या जोशी का शव गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची 19 अक्टूबर को राशन दुकान से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी थी।
सक्ती जिले के ग्राम फगुरम निवासी प्रकाश जोशी परिवार के साथ रजगामार में रहकर पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। बेटी के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के दौरान लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
बच्ची का शव मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
