
✍️ भागीरथी यादव
रतनपुर (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए एक शातिर कोचिये को रंगे हाथों पकड़ा है। रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर कोरबा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपनी मोटरसाइकिल के जरिए भारी मात्रा में देशी शराब खपाने की फिराक में था।
जाली मेनरोड पर हुई घेराबंदी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के सख्त निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम लगातार एक्टिव है।
दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम जाली की तरफ से एक व्यक्ति अवैध शराब की खेप लेकर गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाली मेनरोड पर जाल बिछाया और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया।
तलाशी में मिली 110 पाव शराब
तलाशी लेने पर आरोपी संदीप कश्यप (34 वर्ष), निवासी हरनमुड़ी (कोरबा) के पास से 110 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
कुल मात्रा: 19.800 लीटर।
बाजार मूल्य: लगभग 8800 रुपये।
जब्ती: पुलिस ने शराब के साथ-साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल
पकड़ा गया आरोपी संदीप कश्यप आदतन शराब कोचिया बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
टीम की सराहना:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के साथ प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, और आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे व संजय यादव की अहम भूमिका रही।







