एआई लिटरेसी मिशन के तहत कमला नेहरू कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन
कौशल विकास यात्रा 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम कोरबा। कौशल विकास यात्रा 2025 के अंतर्गत मंगलवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पहुंचे कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के तहत एआई लिटरेसी मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और सहायक प्राध्यापकों को कौशल विकास, रोजगार के नए अवसरों तथा बदलते तकनीकी परिदृश्य से अवगत कराया। आईसेक्ट के प्रवक्ता अरुण कुमार साहू और आकाश राखोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की अग्रणी कौशल एवं उच्च शिक्षा संस्था आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा 2025 का सफल समापन हो गया है। यह यात्रा 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 20 राज्यों के 300 जिलों के 500 स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँची। यात्रा के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों, युवाओं और शिक्षकों को कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों की जानकारी दी गई। इस वर्ष की यात्रा का मुख्य आकर्षण एआई लिटरेसी मिशन रहा, जिसके तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी समझ, उपयोगिता और उससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, उम्मीदवार चयन और सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवार चयन, सीट बंटवारा और चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बैठक में यह तय किया जाएगा कि किस सीट से किस उम्मीदवार को उतारा जाए। उन्होंने कहा, “यह बैठक बिहार चुनाव की दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।” कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर विस्तृत योजना तैयार कर ली है, और अब उसी के आधार पर आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बिहार में विकास और स्थिरता लाना है। पार्टी प्रदेश के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।” अल्लावरु ने आगे कहा कि कांग्रेस इस बार मजबूत संगठन और स्पष्ट एजेंडा के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे और पार्टी बिहार में नई राजनीतिक दिशा देने में सफल होगी।
वायुसेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह बोले – “भारतीय वायुसेना राष्ट्र की सम्मान की संरक्षक”
✍️ भागीरथी यादव गाजियाबाद (हिंडन एयरबेस)। भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा कि आज भारतीय वायुसेना तकनीक, कौशल और क्षमता—तीनों में अग्रणी है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हम न केवल आसमान के रक्षक हैं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान के संरक्षक भी हैं।” सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना की निर्णायक कार्रवाई ने देश की रणनीतिक स्थिति को और सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि हर वायु योद्धा का योगदान अमूल्य है और निरंतर प्रशिक्षण ही वायुसेना की असली ताकत है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायुसेना देश की पहली प्रतिक्रिया देने वाली शक्ति रही है — चाहे सीमाओं की सुरक्षा हो या आपदा राहत। हालिया वर्षों में वायुसेना ने भारत ही नहीं, बल्कि म्यांमार, वियतनाम और केन्या जैसे देशों में भी राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “भारतीय वायुसेना केवल सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि मानवता की रक्षक भी है।” कार्यक्रम के अंत में सिंह ने सभी पूर्व वायुसेना कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि भारतीय वायुसेना अपनी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।
सेमीकंडक्टर बने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नया प्रतीक : ज्योतिरादित्य सिंधिया
✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि सेमीकंडक्टर भारत के भविष्य का वही प्रतीक बनेंगे, जो आज़ादी की लड़ाई में ‘चरखा’ था। उन्होंने इसे आधुनिक युग में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की प्रगति का प्रतीक बताया। सिंधिया इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “आज सेमीकंडक्टर वही भावना दर्शाते हैं जो पहले चरखा दर्शाता था – स्वदेशी और आत्मनिर्भरता।” मंत्री ने बताया कि भारत इस समय स्टार्टअप वर्ल्ड कप की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें 500 कंपनियाँ फंडिंग के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। उन्होंने कहा कि देश तेजी से “डिज़ाइन इन इंडिया, सॉल्व फॉर इंडिया और स्केल फ्रॉम इंडिया” की दिशा में बढ़ रहा है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर है, जिसे उन्होंने “4D सिस्टम” – Democracy (लोकतंत्र), Demography (जनसांख्यिकी), Digital-first approach (डिजिटल प्राथमिकता), और Delivery (कार्यक्षमता) – के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने बताया कि PLI योजना के तहत सेमीकंडक्टर उत्पादन ₹91,000 करोड़ तक पहुँच चुका है, जो आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों में एक बड़ा मील का पत्थर है। मंत्री ने आगे कहा कि भारत की महत्वाकांक्षा केवल 5G तक सीमित नहीं, बल्कि देश 6G एलायंस के ज़रिए वैश्विक पेटेंट में 10% योगदान देने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि भारत का टेलीकॉम और डिजिटल नेटवर्क अब विश्व के लिए मिसाल बन चुका है। देश के 99.9% जिलों में 5G कनेक्टिविटी पहुँच चुकी है और डेटा की कीमत मात्र ₹9.11 प्रति GB है, जो दुनिया में सबसे कम है। सिंधिया ने बताया कि आज भारत में 1.2 अरब मोबाइल ग्राहक हैं, जो विश्व की कुल मोबाइल आबादी का 20% हैं। वहीं, ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन से बढ़कर 944 मिलियन तक पहुँच चुके हैं। अंत में उन्होंने कहा कि भारत आज केवल तकनीक अपनाने वाला देश नहीं, बल्कि नवाचार, किफ़ायत और समावेशिता के बल पर वैश्विक डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है।
🌞 आज का राशिफल — 8 अक्टूबर 2025, बुधवार
✍️ भागीरथी यादव ♈ मेष (Aries) आज आपके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश से लाभ के योग हैं। 👉 शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3 — ♉ वृषभ (Taurus) आज कुछ पुराने कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खर्चों में वृद्धि संभव है, लेकिन आमदनी भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 👉 शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 — ♊ मिथुन (Gemini) किसी यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज में नई योजनाओं पर अमल करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ सकती है। 👉 शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 — ♋ कर्क (Cancer) दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 👉 शुभ रंग: चांदी | शुभ अंक: 2 — ♌ सिंह (Leo) कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। 👉 शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 — ♍ कन्या (Virgo) किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाए रखें। 👉 शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7 — ♎ तुला (Libra) आज दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 👉 शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4 — ♏ वृश्चिक (Scorpio) आर्थिक रूप से लाभदायक दिन रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा होगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। 👉 शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9 — ♐ धनु (Sagittarius) विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। यात्रा सुखद रहेगी। 👉 शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8 — ♑ मकर (Capricorn) आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन परिवार में किसी बात पर तनाव भी संभव है। धैर्य रखें और समझदारी से काम लें। 👉 शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5 — ♒ कुंभ (Aquarius) मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। पुराने निवेश से लाभ की संभावना। 👉 शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7 — ♓ मीन (Pisces) आज का दिन आध्यात्मिक रूप से प्रबल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। 👉 शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 2
ग्राम छिन्दपुर में बिजली संकट गहराया, भाजपा युवा मोर्चा नेता कृष्णानंद राठौर ने जताई चिंता
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट कोरबा (दीपका): ग्राम पंचायत छिन्दपुर में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णानंद राठौर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में CSPDCL दीपका कार्यालय को एक आवेदन भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है। राठौर ने बताया कि ग्राम में उपस्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक केवल एक फेस की केबल बिछाई गई है। इस कारण थोड़े से लोड पर भी ओवरलोड की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, वेल्डिंग मशीन या अन्य भारी उपकरण चलाने पर बिजली की लाइट लगातार UP & DOWN होती है, जिससे वोल्टेज कम हो जाता है और कूलर व पंखों के मोटर बार-बार खराब हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि ग्राम पंचायत छिन्दपुर में दो स्पान केबल तत्काल बिछाई जाए, ताकि गांव में नियमित और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। राठौर ने यह भी कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर सुधार कार्य नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
शहर की जर्जर सड़कों को लेकर कलेक्टर-आयुक्त को ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शहर की खराब सड़कों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर गौमाता चौक, ईमलीछापर चौक और कटघोरा रोड सहित शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों की मरम्मत नहीं की गई, तो आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। सभापति ठाकुर ने कहा कि शहर के मुख्य एंट्री पॉइंट की सड़कों की दुर्दशा से कोरबा की छवि धूमिल हो रही है। आए दिन दुर्घटनाओं और वाहन चालकों के घायल होने की घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, और यदि विभाग दायित्व निभाने में असमर्थ है तो खनिज मद से राशि स्वीकृत कर नगर निगम को कार्य एजेंसी बनाया जाए। आयुक्त नगर निगम कोरबा को दिए गए निवेदन में सभापति ने कहा कि डीडीएम चौक से ओवरब्रिज तक मेन रोड के गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। जोन अधिकारियों की लापरवाही से मामूली क्षति अब बड़े गड्ढों में बदल गई है, जिससे अब लाखों रुपये खर्च कर सड़कों को बनाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले को हर साल खनिज न्यास मद से लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि मिलती है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च हो जाता है, जबकि नगर निगम क्षेत्र की आधी आबादी इस सुविधा से वंचित है। शहर की सड़कों पर खर्च न होने से जनता रोज़ाना परेशानी झेल रही है। सभापति ठाकुर ने मांग की है कि खराब सड़कों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और खनिज न्यास मद से टास्क फोर्स गठित कर सड़कों की त्वरित मरम्मत की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि “यदि 7 दिन के भीतर सुधार कार्य नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर जनहित में सड़क आंदोलन किया जाएगा।”
धतूरा में राजीव युवा मितान क्लब की राशि में गबन का आरोप
पाली से ज्ञानशंकर तिवारी की रिपोर्ट पाली। हरदीबाजार भाजपा मंडल के महामंत्री अमरनाथ कौशिक ने ग्राम धतूरा में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान गठित राजीव युवा मितान क्लब में भारी वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधीश कोरबा को एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा है। कौशिक ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत धतूरा में क्लब का गठन ग्रामसभा की अनुमति और पारदर्शिता के बिना, पूरी तरह असंवैधानिक तरीके से किया गया था। उन्होंने बताया कि क्लब में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी तिवारी और सचिव तरभा केवट की नियुक्ति की गई, जो कि उनके अनुसार भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण का उदाहरण है। शासन द्वारा क्लब को युवाओं के विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कौशिक का आरोप है कि यह राशि क्लब पदाधिकारियों द्वारा निजी हित में गबन कर ली गई। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य था गांव के युवाओं को खेल, सांस्कृतिक मंच और नेतृत्व विकास का अवसर देना, मगर आज तक गांव में एक भी खेल प्रतियोगिता या जनहित कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। अमरनाथ कौशिक ने कहा कि यह क्लब अब भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। उन्होंने जिलाधीश से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा शासन की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक कर वसूली की जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाईकर्मियों को दी बड़ी सौगात, दीपावली से पहले मिलेगा सीधे खाते में वेतन
✍️ भागीरथी यादव लखनऊ, 7 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के सफाईकर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी सफाईकर्मियों का वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों को हर महीने ₹16,000 से ₹20,000 तक का वेतन मिलेगा, जो अब सीधे उनके खाते में जमा होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सभी सफाईकर्मियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें हर वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सफाईकर्मियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “हर स्वच्छता मित्र इस त्यौहार पर स्वच्छता मिशन का हिस्सा बने और यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब के घर में दीपक जले और मिठाई पहुंचे।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे जनता के कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करें। योगी ने कहा कि यदि पार्षद, प्रधान, विधायक या सांसद जनता की समस्याओं को समय पर सुनें और समाधान करें, तो शिकायतों की संख्या स्वतः घट जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं। मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रत्येक फरियादी से मुलाकात की, आवेदन लिए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। सरकार का लक्ष्य हर नागरिक के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता लाना है।” जनता दर्शन में लगभग 50 से अधिक लोग शामिल हुए, जिन्होंने पुलिस, राजस्व, बिजली, नौकरी और आर्थिक सहायता जैसी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण निश्चित समय सीमा में किया जाए, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोरबा समाचार : दर्री क्षेत्र में छाया घना कोहरा, सुबह की रौनक हुई फीकी
✍️ भागीरथी यादव कोरबा, 7 अक्टूबर 2025 कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। चारों ओर फैली धुंध ने पूरे इलाके को मानो एक सफेद चादर से ढक दिया। दृश्यता कम होने के कारण सड़कें लगभग सूनी रहीं और वाहन बहुत धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह-सुबह का शांत माहौल, हल्की ठंडक और कोहरे की परत ने वातावरण को बेहद मनमोहक बना दिया। चाय की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल रही, जबकि बाज़ारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। कोहरे के बीच सड़क पार करती गाय और धीमी रफ्तार से गुजरते वाहन इस बात का संकेत दे रहे थे कि मौसम अब बदलने लगा है। ठंडक के साथ-साथ लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। विडियो में देखा गया 📸 तस्वीर में दर्री क्षेत्र की सड़कें कोहरे से घिरी दिखाई दे रही हैं, बीच सड़क पर शांतिपूर्वक चलती गाय सुबह के सन्नाटे को और गहराई देती है।
















