कोरबा समाचार : दर्री क्षेत्र में छाया घना कोहरा, सुबह की रौनक हुई फीकी

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा, 7 अक्टूबर 2025

 

कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। चारों ओर फैली धुंध ने पूरे इलाके को मानो एक सफेद चादर से ढक दिया। दृश्यता कम होने के कारण सड़कें लगभग सूनी रहीं और वाहन बहुत धीमी गति से चलते नजर आए।

 

सुबह-सुबह का शांत माहौल, हल्की ठंडक और कोहरे की परत ने वातावरण को बेहद मनमोहक बना दिया। चाय की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल रही, जबकि बाज़ारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।

 

कोहरे के बीच सड़क पार करती गाय और धीमी रफ्तार से गुजरते वाहन इस बात का संकेत दे रहे थे कि मौसम अब बदलने लगा है। ठंडक के साथ-साथ लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

विडियो में देखा गया

 

📸 तस्वीर में दर्री क्षेत्र की सड़कें कोहरे से घिरी दिखाई दे रही हैं, बीच सड़क पर शांतिपूर्वक चलती गाय सुबह के सन्नाटे को और गहराई देती है।