ग्राम पंचायत अरसिया में ग्राम सभा का सफल आयोजन संपन्न

  सुशील जायसवाल की रिपोर्ट – कोरबी चोटिया   कोरबी चोटिया :- जिले के सीमावर्ती सुदूर वनांचल क्षेत्र तथा पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अरसिया में दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा का आयोजन संपन्न हुआ।   ग्राम सभा की अध्यक्षता सर्वसम्मति से ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक बीरबल सिंह बिंझवार को सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम की सरपंच श्रीमती चंद्रवती पैकरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।   इस अवसर पर रोजगार सहायक सुबेलाल लाल बिंझवार ने शासन की विभिन्न योजनाओं तथा वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अंतर्गत गांव की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित एजेंडा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा में पूर्ण कराने और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने पर बल दिया।   हल्का पटवारी विजय कुमार तंवर ने राजस्व विभाग से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए बताया कि शासन की मंशानुसार किसानों की भूमि रकबा दुरुस्ती, अतिवृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल हानि तथा आकस्मिक मृत्यु से संबंधित सहायता योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी जा रही है। ग्राम सभा प्रभारी राजेश कुमार दिनकर ने शासन द्वारा जारी विभिन्न गाइडलाइनों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को अवगत कराया तथा सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।   बैठक में उपसरपंच टपंरेशवर कुमार यादव, पंच करजंन सिंह बिंझवार, करन सिंह बिंझवार, फेकू दास महंत, पुष्पा बाई, हिरमेंद बाई, दिलकुंवर बाई, सुकरित बाई, कमलिया बाई, बाला बाई, मितानिन सावित्री बाई, सरपंच पति योगेश कुमार पैकरा, कोटवार तुलसी दास महंत सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।   ग्राम सभा का समापन सर्वसम्मति से गांव के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संकल्प के साथ किया गया।

🌟 3 अक्टूबर 2025 का राशिफल 🌟

✍️ भागीरथी यादव आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा—     —   ♈ मेष (Aries)   आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। निवेश से लाभ हो सकता है।   ♉ वृषभ (Taurus)   कामकाज में व्यस्तता रहेगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।   ♊ मिथुन (Gemini)   यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।   ♋ कर्क (Cancer)   स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।   ♌ सिंह (Leo)   आज भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा।   ♍ कन्या (Virgo)   आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होगा।   ♎ तुला (Libra)   आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। शाम का समय परिवार संग अच्छा बीतेगा।   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।   ♐ धनु (Sagittarius)   भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।   ♑ मकर (Capricorn)   धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।   ♒ कुंभ (Aquarius)   आज का दिन शुभ है। नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन है।   ♓ मीन (Pisces)   आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। – 👉 कुल मिलाकर आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा।  

इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद के सुभाष मंडल का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में बनाई जगह   महासमुंद। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा 24 से 26 सितंबर तक दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के सीनियर खिलाड़ी सुभाष मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया।   184 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से खेलते हुए उनकी टीम ने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में 184 बटालियन ने 169 बटालियन को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान सुभाष मंडल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम के लिए 14 अंक जुटाए।   फाइनल मुकाबले में 184 बटालियन ने 66 बटालियन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सुभाष मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट के लिए किया गया है। इस टूर्नामेंट हेतु प्रशिक्षण शिविर दुर्गापुर में आयोजित किया जा रहा है।   सुभाष मंडल लगातार दो वर्षों से सेंट्रल बास्केटबॉल टीम से जुड़कर भागीदारी कर रहे हैं और इस बार भी सफलता की नई ऊँचाई हासिल की है।   ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में चयनित होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, गौरव चंद्राकर, मनीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, श्रेया घोष, दिव्या रंगारी, योजना, सौम्या, तारिनी साहू, राइमा दास सहित खेल संघों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

🔥 लाल मैदान में गूंजेगा रावण का अट्टहास – 120 फीट ऊंचे पुतले संग होगा भव्य दशहरा महोत्सव! 🔥

✍️ भागीरथी यादव कोरबा दर्री जिले का ऐतिहासिक लाल मैदान एक बार फिर गवाह बनेगा भव्य दशहरा महोत्सव का। इस बार आयोजन समिति ने दर्शकों के लिए तैयार कराया है 120 फीट ऊंचा रावण का विराट पुतला। खास बात यह है कि इसमें रावण का कद ही 112 फीट रखा गया है, जबकि बाकी हिस्से को और भी भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। आज शाम जब रावण अपने दस सिर हिलाते हुए, लाल आंखों से चमक बिखेरते और जोरदार अट्टहास करते नजर आएगा, तो यह नजारा दर्शकों के लिए किसी अद्भुत अनुभव से कम नहीं होगा।   आयोजन समिति ने बताया कि रात 8 बजे से आसमान आतिशबाजी और लेज़र शो की रंगीन रोशनी से जगमगाएगा। इसके बाद विशालकाय रावण का दहन महोत्सव को चरम रोमांच पर ले जाएगा। ✨ ऐतिहासिक लाल मैदान पर उमड़ेगा जनसैलाब, गूंजेगी तालियों और जयघोष की गड़गड़ाहट ✨

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी गांधी जयंती की शुभकामनाएं, कहा – गांधीजी के आदर्श आज भी प्रासंगिक

✍️ भागीरथी यादव नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जयंती हमारे लिए गांधीजी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है।   राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गांधीजी का संदेश शांति, सहिष्णुता और सत्य पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है और आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने याद दिलाया कि गांधीजी ने अपने जीवनभर अछूत प्रथा, निरक्षरता, नशे की लत और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया। वह समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के पक्षधर थे।   उन्होंने कहा कि गांधीजी का विचार आत्मनिर्भरता पर आधारित था और चरखा उसका प्रतीक था। चरखा उनके लिए ऐसे भारत का सपना था, जो स्वावलंबी और शिक्षित हो। साथ ही उन्होंने हर कार्य की गरिमा और श्रम के सम्मान का संदेश भी दिया।   राष्ट्रपति ने अपील की कि इस पावन अवसर पर सभी नागरिक सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने, राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने और गांधीजी के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर एक ऐसा भारत बनाना है जो स्वच्छ, सक्षम, सशक्त और समृद्ध हो।

🌟 2 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल 🌟

✍️ भागीरथी यादव   मेष (Aries) ♈ आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।   वृषभ (Taurus) ♉ पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है।   मिथुन (Gemini) ♊ आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्य में मनचाहा परिणाम मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।   कर्क (Cancer) ♋ व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में किसी बड़े आयोजन की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।   सिंह (Leo) ♌ आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।   कन्या (Virgo) ♍ आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है।   तुला (Libra) ♎ आज किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।   वृश्चिक (Scorpio) ♏ आज नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।   धनु (Sagittarius) ♐ आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।   मकर (Capricorn) ♑ आज का दिन शुभ है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। नए संपर्क लाभ देंगे।   कुंभ (Aquarius) ♒ आज कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।   मीन (Pisces) ♓ आज मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा व करियर से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा।

🟢 ब्रेकिंग न्यूज़

सुशील जायसवाल पसान रेंज के तराई नार में हिरनों की चहलकदमी, ग्रामीणों ने देखा विचरण करते   कोरबी/चोटिया। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम तराई नार में आज (1 अक्टूबर) ग्रामीणों ने हिरनों का झुंड देखा। ग्रामीण बुद्धु सिंह ने अपने परिवार के साथ साप्ताहिक बाजार जाते समय खेतों में चार हिरनों को विचरण करते देखा और मोबाइल में कैद कर लिया। इनमें एक नन्हा हिरन भी उछल-कूद करता नजर आया। इस संबंध में जब संवाददाता ने पसान परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि गुरुवार को वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण किया जाएगा।   उल्लेखनीय है कि तराई नार गांव लैगी पंचायत का हिस्सा है और यह घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर हाथियों का भी आवागमन बना रहता है।

नूनेरा में आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन

नूनेरा// नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श नवयुवक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति नूनेरा के तत्वाधान में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कल हवन के उपरांत आज विधि-विधान से कन्या भोज सम्पन्न हुआ।   कार्यक्रम के दौरान ग्राम आचार्य पंडित सुनील तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की तथा कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन एवं भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।   पूजन के समय आचार्य ने ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि, परिवारों में शांति और पूरे गांव की खुशहाली की कामना मां दुर्गा से की। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और सामूहिक रूप से मंगलकामना व्यक्त की।   इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई और उत्साह एवं श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व का उल्लास साझा किया।    

मुंगेली पुलिस की पहल : कन्या भोज एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – अतुल श्रीवास्तव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)   मुंगेली// पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे मानवता और सामाजिक समरसता से प्रेरित अभियान “पहल” के अंतर्गत आज थाना सिटी कोतवाली एवं पहल टीम ने मिलकर एक विशेष कन्या भोज एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया।   इस अवसर पर कन्याओं और उनकी माताओं को प्रसाद स्वरूप पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। साथ ही, महिलाओं को साड़ियां और छोटे बच्चों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जो पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस अधिकारी हरीश साहू, मधुकर रात्रे, भानु बर्मन, शत्रुघ्न खूंटे, बबीता श्रीवास, अजय चंद्राकर, राजेश बंजारे, राहुल ठाकुर, निधि राजपूत, नंदनी साहू, योगेश यादव, मनोज ठाकुर, भानुप्रताप बर्मन एवं मधुकर समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।   इस पहल ने न केवल गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी का कार्य किया, बल्कि पुलिस और जनता के बीच दोस्ताना संबंध एवं संवेदनशीलता को भी मजबूत किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि “पहल अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक समरसता को भी सर्वोपरि रखना है।”   मुंगेली पुलिस की यह अनूठी पहल समाज में समानता, सहयोग और मानवीय सहायता की दिशा में प्रेरणा का स्रोत बन गई है।      

दशहरा उत्सव में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिलेगा आकर्षक इनाम

पाली/कोरबा। ग्राम नोनबिर्रा में दशहरा उत्सव के अवसर पर इस वर्ष भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 2 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।   आयोजन समिति ने जानकारी दी कि ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दल को ₹25,000, द्वितीय स्थान पर ₹15,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹7,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एकल युगल डांस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹7,000 और द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 निर्धारित है। प्रवेश शुल्क एकल युगल डांस के लिए ₹150 तथा ग्रुप डांस के लिए ₹300 रखा गया है।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नोनबिर्रा की सरपंच श्रीमती पुष्पलता गोपाल सिंह, उपसरपंच श्री दुर्गेश यादव, पंचायत सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन तथा रोजगार सहायक हरनारायण यादव सहित पंचायत के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार यादव करेंगे।   आयोजन समिति में उपाध्यक्ष पुखराज दुबे एवं अजय सिंह राजपूत, सचिव श्रीराम मनीष कंवर, सहसचिव विष्णु श्रीवास व किशोर कुमार कुलदीप, तथा कोषाध्यक्ष हनुमान सिंह व राज जॉन सिंह शामिल हैं।   नियमों के अनुसार एकल युगल डांस प्रतियोगिता में केवल 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा, जबकि ग्रुप डांस प्रतियोगिता में उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। सभी प्रतिभागियों को अपने गानों का मेमोरी कार्ड साथ लाना होगा। नशे की हालत में प्रतिभागियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।   आयोजन समिति ने बताया कि विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम होगा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।    

अन्य खबरे

वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप
दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत
छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज अज्ञात हमलावर के वार से 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत
बारिश और ओलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत — जंगल की आग पर भी काबू