- कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीघाट स्थित स्टॉप डेम के पास रविवार दोपहर

एक मासूम बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। बच्चे की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में छानबीन जारी है और इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने घटना को दुखद बताते हुए शीघ्र जांच पूरी कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
